फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बधाना में हुई हत्या के मामले में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
फाेटो 02जेएनडी5-सोहन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जींद। बधाना में बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद खूनी संघर्ष में घायल की मौत होने के मामले में अलेवा थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

30 अक्तूबर को बधाना गांव में बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर एक ही समुदाय के रवि और 47 वर्षीय सोहन के बीच कहासुनी हो गई थी। सोहन के घर के पास रवि बाइक का हॉर्न बजा रहा था। विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
झगड़े में एक पक्ष की ओर से सोहन का भाई नरेंद्र और पिता गजा सहित परिवार की महिलाएं शामिल थीं जबकि दूसरे पक्ष की ओर से रवि, उसका ताऊ रघुबीर और रघुबीर का बेटा वजीर शामिल थे।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में सोहन सहित दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हो गए थे। सोहन को गंभीर हालत में उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया था जहां एक नवंबर को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वजीर का फिलहाल इलाज चल रहा है जबकि रघुबीर को नागरिक अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

वर्जन
पुलिस ने इस मामले में रवि, दिनेश, प्रवीण, वजीर, चांदवीर, रघुबीर, कुलदीप, अमन और बोबली के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। -पूर्णदास, प्रभारी, पुलिस थाना अलेवा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें