फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छेड़छाड़ के आरोप में पिता और सौतेली मां के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर थाना पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के आदेश पर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पिता और सौतेली मां के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी बच्ची ने एफआईआर में बताया कि पिछले दिनों फतेहाबाद में उसके पिता नसीब ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान उसकी सौतेली मां ने भी उसके पिता का साथ दिया। मामले को लेकर पीड़िता ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत दी थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी निरीक्षक मनदीप कुमार ने बताया कि सीडब्ल्यूसी के आदेश के बाद पुलिस ने दंपती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत में घटना फतेहाबाद की बताई गई है। जींद पुलिस ने मामला जांच के लिए फतेहाबाद थाना पुलिस को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें