25जेएनडी31-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई छात्राएं। संवाद
सफीदों। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रामलीला मैदान में फाइनल रिहर्सल हुई। इसमें एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने फाइनल रिहर्सल के दौरान विभिन्न स्कूलों द्वारा आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। एसडीएम के दिशा-निर्देशन में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परेड की तैयारियों का जायजा लेते हुए परेड कमांडर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में सफीदों विधायक रामकुमार गौतम बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में परेड का नेतृत्व एसआई कपिल कुमार ने किया। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व एसआई अमित कुमार ने किया। राजकीय पीजी कॉलेज की टुकड़ी का नेतृत्व कुमारी कॉलेज, जीएमएसएसएस सफीदों की टुकड़ी का नेतृत्व रविकांत, राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल सफीदों का कुमारी लक्ष्मी, गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल की टुकड़ी का आर्यन व जीएमएसएसएस सफीदों की टुकड़ी का नेतृत्व योगेश द्वारा किया गया।
इसमें राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल, गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल, सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल व आर्य मिडल स्कूल, हरियाणा सीनियर सकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो व डंबल की प्रस्तुति दी। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल सफीदों, गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल, सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल, एमडी सीनियर सेकंडरी स्कूल और जेडी इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल ने छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सैनानियों व उनकी विधवाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार विकास कुमार, सहायक रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी आदिति सागर मौजूद रही।