25जेएनडी37: बिजली के टूटे पड़े खंभे। संवाद
नरवाना। शहर के अपोलो चौक पर शुक्रवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात के समय किसी अज्ञात वाहन ने अपोलो चौक से पंजाबी चौक तक लगे बिजली के तीन खंभों को तोड़ दिया। इससे आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरोपियों की तलाश की जा रही है। निगम के अधिकारियों ने कहा कि फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाक्स
निगम टूटे हुए बिजली के खंभों की जगह नए बिजली के खंभे लगाकर बिजली बहाल करने का कार्य कर रहा है। बिजली बहाल होने के बाद इस मामले को लेकर शिकायत दी जाएगी।
–कुलदीप, एडिशनल एसडीओ स्टोर, बिजली निगम नरवाना।