फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया में कंपकंपी के साथ आता है बुखार : रामदयाल

विज्ञापन
03जेएनडी16-ग्रामीणों से मलेरिया और डेंगू से बचाव बारे जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्व
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत झांझ कलां और बड़ौदी गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने रैपिड फीवर मास सर्वे किया। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बुखार पीड़ित की रक्त पट्टिका बनाई और घरों के टंकी, कूलर, होदी, ड्राम और फ्रिज के पीछे लगी वेस्ट ट्रे में लार्वा की जांच की और मलेरिया से बचाव के बारे में पंपलेट भी बांटे गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी रामदयाल ने कहा कि मलेरिया में कंपकंपी के साथ बुखार आता है और पसीना आकर बुखार उतर जाता है। इसके अलावा सिरदर्द, उल्टी, दस्त, चक्कर आना, जी मचलना और पूरे शरीर में थकावट होती है। उन्होंने कहा कि अपने घरों के आसपास पानी नहीं जमा होने दे। अगर पानी जमा है तो उसमें काला तेल डाल दें। कूलर का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदल दें। मच्छरदानी लगाकर सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें