फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर ः अब लोग खुद ही जांच करवाने के लिए आने लगे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जांच का सैंपल लेने के लिए पहले जहां स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें जगह-जगह जाती थीं और बड़ी मशक्कत से लोग सैंपल देते थे, वहीं अब लोग खुद लाइनों में लगकर अपनी जांच करवा रहे हैं। प्रतिदिन औसतन एक हजार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण लोगों में बुखार, खांसी व जुकाम के लक्षण हैं। अप्रैल महीने में 26142 लोगों ने अपनी कोरोना जांच करवाई है। वहीं अब तक जिले में 220364 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

लगभग 15 दिन पहले तक नागरिक अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाते थे। इसके बाद लोगों की बढ़ती संख्या के कारण यहां पर भीड़ लगने लगी। भीड़ को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के पास स्थित बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के खाली पड़े कार्यालय में सैंपल लेने का कार्य शुरू कर दिया। अब फ्लू कॉर्नर तथा इस कार्यालय में दो जगह कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। इस समय हालत यह है कि दोनों की जगह लोगों की सैंपल देने के लिए भीड़ लगी रहती है। इस भीड़ के कारण भी कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बना रहता है। क्योंकि यहां सैंपल देने के लिए आने वाले लोगों में से हर तीसरा व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास इतने अधिक कर्मचारी नहीं हैं कि सैंपल लेने के लिए कई जगह काउंटर खोले जा सकें।
स्वास्थ्य विभाग के पास स्टाफ इतना नहीं है कि मोबाइल टीम भेजकर लोगों के सैंपल लिए जा सकें। लोग अब खुद ही जांच करवाने के लिए आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जींद के नागरिक अस्पताल में दो जगह सैंपल लेने के लिए काउंटर खोले हुए हैं। इसके अलावा हर स्वास्थ्य केंद्र पर सैंपल लिए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, बैचेनी हो तो उसे तुरंत सैंपल देकर कोरोना जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें