फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित मिलने वालों से दोगुना हुए ठीक, 11 मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोगों के लिए राहत भरी बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सोमवार को 312 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो 636 लोग ठीक हुए। सोमवार को कोरोना की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। जिले में मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मई महीने के तीन दिन में ही 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 991 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। पिछले नौ दिन से लगातार संक्रमितों की संख्या 300 से अधिक है।
विज्ञापन

कोविड नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि सोमवार को जुलाना निवासी 28 वर्षीय महिला, पटियाला चौक निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति, चंद्रलोक कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला, अनाज मंडी निवासी 51 वर्षीय महिला, रामराय गांव निवासी 63 वर्षीय महिला, उचाना निवासी 55 वर्षीय महिला, अर्बन इस्टेट निवासी 51, 60 और 52 तीन व्यक्ति, पोली गांव निवासी 45 वर्षीय महिला तथा जुलाना निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। डॉ. कटारिया ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 1051 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 312 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 14212 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 11634 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 2337 संक्रमित लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 208 लोगों की मौत हुई है। इस समय नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 104 लोग दाखिल हैं। तीन लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने पीजीआई रोहतक रेफर किया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1084 लोगों के सैंपल भी लिए हैं।
जल्द सुधरेगी जिले की स्थिति
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि धीरे-धीरे जिले में हालात सुधर रहे हैं। पॉजिटिव आने वालों से ठीक होने वालों की लगातार संख्या बढ़ रही है। लोग यदि सावधानी रखेंगे तो 15 दिन में ही काफी सुधार देखने को मिलेगी। उन्होंने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें