फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पासपोर्ट बनवाने के लिए बदल दिया पिता का नाम

Fri, 30 May 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा क्षेत्र के गांव नगूरां के युवक ने पासपोर्ट बनवाने के लिए दिल्ली का फर्जी पता दिया और अपने पिता का नाम भी बदल दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


स्पेशल टास्क फोर्स सोनीपत यूनिट में तैनात एसआई राकेश कुमार ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव नगूरां निवासी राकेश उर्फ मिड्ढा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
राकेश उर्फ मिड्ढा ने अपने मूल पता और पिता का नाम बदलकर दिल्ली के पते पर पासपोर्ट बनवाया हुआ है। इस पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने की फिराक में है। जब इसकी जांच की तो सामने आया कि उसने मयूर विहार दिल्ली के पते पर पासपोर्ट बनवाया हुआ है। आरोपी के पिता का नाम सतबीर सिंह है, लेकिन उसने पासपोर्ट में अपने पिता का नाम देवेंद्र कुमार दर्शाया है। यह पासपोर्ट 23 अगस्त 2024 को जारी किया जा चुका है और अब इस पासपोर्ट पर वीजा लगवाकर विदेश भागने की तैयारी में था।
विज्ञापन



यह हैं मामले दर्ज
राकेश उर्फ मिड्ढा के खिलाफ हत्या, फिरौती, धमकी, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले में दर्ज हैं। 2017 में राकेश उर्फ मिड्ढा ने दोस्तों के साथ मिलकर जींद शहर के शिव चौक पर युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ मिड्ढा के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजात तैयार करने व पासपोर्ट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें