09जेएनडी20-भगत सिंह अध्ययन केंद्र में हुई बैठक में शामिल किसान नेता। संवाद
नरवाना। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा, जींद, नरवाना और उचाना के तहसील कमेटियों की बैठक रविवार को भगत सिंह अध्ययन केंद्र में हुई। इसकी अध्यक्षता मा. चांद बहादुर ने की। इसमें राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह, जिला सचिव बलिंद्र सिंह शामिल हुए। मास्टर बलबीर सिंह ने बताया कि जींद जिले के साथियों का एसकेएम के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की है। विशेषकर नरवाना और उचाना के साथियों का इसमें बड़ा योगदान रहा है।
अब 15 और 27 फरवरी को प्रत्येक साथी अपने गांव में सदस्यता करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रम की घोषणा 16 को एसकेएम हरियाणा की बैठक में फैसला किया जाएगा, क्योंकि ऑल इंडिया एसकेएम के फैसले पांच से 23 मार्च तक तहसील, जिला या राज्यस्तर पर पड़ाव डालने का कार्यक्रम तय किया गया है, ताकि सरकार की तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। इस अवसर पर शीशपाल गुलाड़ी, ज्ञानीराम, मास्टर बलजीत सिंह मांडी, सतबीर सिंह, महेंद्र सिंह धर्मगढ़, सतबीर फौजी, साधुराम, दिनेश, जसवंत, रत्न सिंह, फतेह सिंह, रतना, मियां सिंह, निहाल सिंह, कुलवंत सिंह मौजूद रहे।