फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: योगासन में दीया सिंगला ने जीता रजत, शहरवासियों ने किया स्वागत

विज्ञापन
09जेएनडी25-स्टेशन पहुंचने पर विजेता दिया का स्वागत करते शहरवासी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में शहर की दीया सिंगला ने योगासन में रजत पदक हासिल किया। शहरवासियों ने रविवार को विजेता खिलाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद खुली जीप में बैठाकर विजयी जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार के खेल शामिल हैं। योगासन के इवेंट में प्रदेश की पांच लड़कियों का चयन हुआ था। उनमें नरवाना की बीरबल नगर निवासी दीया सिंगला भी शामिल थीं। दीया ने इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। रविवार को दीया सिंगला ट्रेन से नरवाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां शहर के लोगों ने उसका स्वागत किया। उसे एक खुली जीप में बैठाकर विजयी जुलूस निकाला गया।
यह जुलूस रेलवे रोड, परशुराम चौक, अग्रसेन चौक, अपोलो चौक, भगत सिंह चौक, पंजाबी चौक, पुराना बस स्टैंड रोड, धौला कुआं होते हुए बाबा गैबी साहब मंदिर परिसर में पहुंचा। वहां दीया ने बाबा गैबी साहब में मत्था टेका। हरियाणा राज्य के योगासन इवेंट के कोच ने बताया कि जिले से पहली बार किसी खिलाड़ी ने राष्ट्रीय खेल के योगासन इवेंट में रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें