फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा और कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बुढ़ायन में खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती जागरुकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती की तकनीकों और उसके लाभों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की विशेषज्ञ डॉ. प्रीति मलिक ने किसानों को कहा कि प्राकृतिक खेती खेती की लागत कम करने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, जल संरक्षण करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर उत्पादन लागत कम करने और आय बढ़ाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और जिज्ञासाओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा, जिनका समाधान किया गया। किसानों ने प्राकृतिक खेती के प्रति उत्साह दिखाते हुए अपने खेतों में इसे अपनाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें