फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के अवशेषों में आग ना लगाए किसान : एसडीएम

Sat, 25 Oct 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कोई भी किसान खेतों में फसल कटाई के बाद धान के अवशेषों में आग ना लगाए। फसल के फानों में आग न लगाकर उनको खेत में ही नष्ट कर दिया जाए। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि पराली का प्रबंधन करने के लिए आज किसानों के सामने विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन

इस पराली से चारा बन सकता है। पराली के बंडल बन सकते हैं और उसे खेत की मिट्टी में ही मिलाया जा सकता है। इस कार्य में कृषि विभाग से मशीनों की सहायता ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है जो कि सेहत के लिए हानिकारक है।
खेत में आग लगाने की वजह से भूमि की उपजाऊ शक्ति क्षीण होती है और अनेक जीव उसी में जलकर मर जाते हैं। प्रदेश सरकार ने फसल प्रबंधन के लिए सीआरएम स्कीम लागू की हुई है, जिसका किसानों को लाभ उठाना चाहिए। इस योजना में पराली नहीं जलाने वाले किसान को 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन


पराली जलाने वाले के व्यक्ति के खिलाफ 30 हजार रुपये जुर्माना और छह महीने तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा उसे मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसलिए सभी आम जन और खेती के हित को ध्यान में रखते हुए किसानों को पराली का उचित प्रबंधन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें