फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी से धान का उठान न होने के विरोध में किसानों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
मंडी के गेट के बाहर जाम लगने पर रोष प्रकट करते किसान। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जुलाना। अनाज मंडी में धान की आवक तेज होने और उठान धीमा होने के कारण किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर नाराज किसानों ने शुक्रवार के गेट पर नारेबाजी कर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उठान नहीं होने के कारण किसानों को जींद-रोहतक मार्ग पर घंटों लंबे जाम में इंतजार करना पड़ता है। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस के जाते ही फिर गेट के बाहर फिर जाम लग गया।
विज्ञापन

मंडी में अब तक चार लाख 26 हजार 843 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बासमती धान तीन लाख 56 हजार 256 क्विंटल है। मंडी के सचिव ने बताया कि मंडी में किसानों के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, बिजली और पानी के प्रबंध पूरे किए गए हैं। आवक तेजी से हो रही है। आवक तेजी से होने के कारण जाम लगने की स्थिति पैदा हो रही है। किसान खेत से कंबाइन से कटवाने के बाद सीधा मंडी में ला रहे हैं, लेकिन लेबर कम होने के कारण उठान नहीं हो पा रहा है। गतौली गांव निवासी महाबीर, रामफल, सुरजल आदि किसानों ने बताया कि वह सुबह चार बजे मंडी में धान की फसल को लेकर पहुंचे थे, लेकिन 12 घंटे इंतजार के बावजूद मंडी में प्रवेश नहीं हो पाया। जिससे किसानों को भारी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द उनकी धान की फसल को खरीदा जाए, ताकि उन्हें हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में प्रशासन की ओर से जाम को देखते हुए गेट पर ताला लगाया जा रहा है। जिससे उनकी परेशानियां ओर बढ़ रही हैं। किसानों ने कहा कि मंडी में आढ़तियों और प्रशासन को चाहिए कि उठान के काम में तेजी लाए ताकि उन्हें हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सके।
बाक्स
मंडी में धान की आवक तेजी से हो रही है। मंडी में लेबर की कमी के चलते जाम लग रहा है। पुलिस को बुलाकर जाम को खुलवाया गया है। आढ़तियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द से जल्द उठान का काम करवाएं ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो।-सुरेश कुमार मंडी सचिव, जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें