फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजपुरा-गुलकनी लिंक रोड पर वीरवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की नागरिक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान राजपुरा भैण गांव निवासी अमित (30) के रूप में पर हुई है। खेत से घर लौटते समय वह कार की चपेट में आया था। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजपुरा भैण गांव निवासी अमरजीत ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई अमित ट्रैक्टर पर ड्राइवरी का काम करता था। दस नवंबर शाम सात बजे वह पैदल अपने खेत में जा रहा था। बीच रास्ते में उसका भाई अमित बाइक पर खेत से घर लौट रहा था। जैसे वह उसके नजदीक आया तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी के साथ भाग निकला। वह तुरंत अपने भाई को लेकर नागरिक अस्पताल आया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एचसी सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन03-नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करने पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें