11जेएनडी33-अपने आवास पर समस्याओं को सुनते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। स्रोत कार्यकर्ता
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र ने अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना। अत्री ने कहा कि जिन गांव में जलभराव है वहां की रिपोर्ट निरंतर अधिकारियों से ले रहे हैं। किसानों को किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से नुकसान की भरपाई को लेकर ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है तो 15 हजार रुपये प्रति एकड़ फसल का मुआवजा सरकार देगी।
वहीं प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले, इसको लेकर सोहना में जापान की कंपनी एटीएल ने 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। एशिया की सबसे बड़ी लिथियम बैट्री फैक्ट्री यहां पर लगेगी। फैक्टरी लगने से प्रदेश के पांच हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होगा। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले नायब सरकार 25 हजार परिवारों के सपनों को पूरा करेगी। 561 गांवों, 16 कस्बों के 25 हजार लोगों को 100 और 50-50 गज के प्लॉट मिलेंगे। प्लॉट के पास सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं होगी। जो प्राकृतिक आपदा प्रदेश में आई है उसको लेकर सीएम नायब सिंह सैनी प्रदेश में बारिश के जलभराव व बाढ़ से पीडि़त क्षेत्रों का दौरा कर चुके है।
प्रदेश के मतदाताओं ने तीसरी बार भाजपा पर विश्वास जताने का काम किया है। आज कांग्रेस हाशिए पर चली गई है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। सीएम नायब सिंह सैनी के नायब फैसलों से प्रदेश का हर वर्ग खुश है। जो वादे किए थे उन वादों को वो पूरा करने का काम कर रहे है।