अलेवा में किसानों ने नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने गेहूं की जल्दी बिजाई हेतु पराली एकत्रित करने की मशीनें उपलब्ध कराने और भूमि अधिग्रहण की योजना रद्द करने की मांग की।
अलेवा। अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी के सचिव करतार गोहियां की अगुवाई में समस्याओं को लेकर वीरवार को नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कहा कि गेहूं की बिजाई की जल्दी में किसान पराली जलाने को मजबूर होते है।
विज्ञापन
पराली जलाने के मामले में सरकार की ओर से किसानों के खिलाफ केस दर्ज कराए जाते हैं। इसके लिए सरकार को किसानों को गेहूं बिजाई के लिए जल्दी से पराली एकत्रित करने के लिए मशीन उपलब्ध कराई जाए। किसानों की आईएमटी के लिए जमीन हड़पने की योजना को जल्द से रद्द किया जाए। इस मौके पर प्रताप नंबरदार, रविंद्र और कुलदीप मौजूद रहे।