फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक क्लिक से किसान कर सकते हैं फसल खराब होने का रिकॉर्ड ऑनलाइन

Wed, 01 Mar 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसल की जांच कराने के लिए किसानों को सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। अब किसान अपनी खराब फसल का फोटो खींचकर पूरी जानकारी के साथ खुद मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड़ कर सकता है।
इसके बाद पटवारी और संबंधित अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर जांच करके मुआवजे का आकलन करेंगे। इसके बाद प्राकृतिक आपदा से खराब होने वाली फसल खराबे का अब ऑनलाइन रिकॉर्ड होगा। किस किसान की कितनी फसल खराब हुई इसकी पूरी जानकारी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर मिलेगी। ऐसे में इस काम में पूरी तरह पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन

इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर एक फोल्डर बनाया गया है, जिसका नाम ई-फसल क्षतिपूर्ति सूचना देने के लिए है। इस पर किसान अपनी फसल खराबे की फोटो लेकर पोर्टल पर अपलोड कर सकता है। इसके बाद उसका फसल का रिकॉर्ड ऑनलाइन हो जाएगा। किसान को मोबाइल फोन से ई-फसल क्षतिपूर्ति फोल्डर पर खराबे का फोटो लेकर अपलोड करना होगा।
पोर्टल के माध्यम से सूचना पटवारी के पास पहुंच जाएगी। फिर पटवारी लोकेशन के आधार पर खेतों में पहुंचेगा और फिर प्रतिशतता के आधार पर फसल खराबे का आंकलन करेगा।
विज्ञापन

पटवारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कानूनगो भी लोकेशन अनुसार मौके पर जाएगा और उन्हें भी फसल खराबे का प्रतिशतता के आधार पर आंकलन करना होगा, जिसकी पोर्टल से ऑनलाइन रिपोर्ट तहसीलदार के पास जाएगी। तहसीलदार द्वारा जांच करने के बाद डीसी के पास रिपोर्ट जाएगी। फिर डीसी किसी भी गांव के किसान की फसल खराबे की जांच करवा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें