फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नमी के नाम पर किसानों को मिल रहा कम दाम

Tue, 07 Oct 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी26 त : अतिरिक्त मंडी में धरना दे रहे किसान संगठन।संवाद
विज्ञापन
उचाना। पीआर धान की खरीद में नमी के नाम पर कटौती के आरोप लगाते हुए लगातार दूसरे दिन भी धरना अतिरिक्त मंडी में जारी रहा। पूर्व मंडी प्रधान बलराज श्योकंद दूसरे दिन भी अनशन पर रहे। किसान सभा के राज्य प्रधान मा. बलबीर सिंह, खटकड़ खाप के उप प्रधान लीला छापड़ा, बीकेयू (घासीराम नैन) ब्लॉक प्रधान राममेहर बुडायन ने धरने पर पहुंच कर समर्थन दिया।
विज्ञापन


आजाद पालवां ने कहा कि नमी के नाम पर किसानों को तंग कर कम भाव दिए जा रहे है। किसान मेहनत करके फसल का उत्पादन करता है। जब मंडी में फसल बेचने आता है तो उसकी फसल के जो भाव सरकार द्वारा तय किए गए है वो भी उसे नहीं मिलते है। किसानों को एमएसपी पीआर धान का नहीं मिल रहा है।
नमी के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसान कम भाव पर अपनी फसल को बेच रहे है। डीसी जींद को चाहिए कि वो खुद मंडियों का दौरा कर किसान संगठनों, आढ़तियों से बातचीत कर जो खरीद हो रही है उसकी जांच करवाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक पीआर धान का एमएसपी भाव हर किसान को नहीं मिलता है तब तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। धरने को निरंतर किसान संगठन, खापों के प्रतिनिधि पहुंच कर समर्थन दे रहे है। किसानों की मांग को लेकर पूर्व मंडी प्रधान बलराज श्योकंद अनशन कर रहे है।
किसानों को उनका हक दिलाने के लिए कितने ही दिन धरना देना पड़े तो देंगे। इस मौके पर मा. बलजीत मांडी, जोधाराम, जंगीर पालवां, टेकराम तारखां, उझालाराम, बीरा करसिंधु, धीरा, वीरेंद्र उचाना, मेवा सिंह, रामफल, सतपाल, पप्पू और ज्ञानीराम कामरेड मौजूद रहे। मार्केट कमेटी सचिव योगेश गुप्ता ने कहा कि सरकार मापदंड पर जो पीआर मंडी में पहुंची है उसको एमएसपी के भाव मिल रहे है। जो आरोप लगा कर धरना दिया जा रहा है वो आरोप सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें