फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के समर्थन में मतदान करने वाले विधायकों के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूटा

विज्ञापन
रामराय गांव के बस स्टैंड के पास जाम लगाकर बैठे नौगामा खाप के लोग। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट नहीं करने वाले सभी 55 विधायकों के खिलाफ नौगामा खाप के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। खाप के लोगों ने वीरवार को रामराय गांव के बस स्टैंड पर जींद-हांसी नेशनल हाईवे को सुबह दस बजे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर 12 बजे तहसीलदार अजय सैनी मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

नौगामा खाप के लोगों ने कहा कि उनकी खाप के 22 गांवों में किसी भी भाजपा व जजपा नेता को घुसने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई नेता घुसता है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा। दो घंटे तक लगाए गए जाम के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गईं।
बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसके विरोध में भाजपा व जजपा समेत 55 विधायकों ने सरकार का समर्थन किया। इसके विरोध में वीरवार सुबह नौगामा खाप के गांवों की रामराय में बैठक हुई। बैठक में बाद लोगों ने रामराय बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। किसान नेता प्रकाश लोहान ने कहा कि सरकार जनता विरोधी फैसले ले रही है। इसलिए ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। इसके बावजूद विधायक सरकार का समर्थन कर कर रहे हैं। इससे साफ है कि अब प्रदेश में तानाशाही का राज है। उन्होंने कहा कि अब इन विधायकों का खुलकर विरोध किया जाएगा। नौगामा खाप के तहत 22 गांव आते हैं। इन गांवों में भाजपा व जजपा के विधायकों को घुसने नहीं दिया जाएगा। किसी भी सरकारी या निजी कार्यक्रम में यदि कोई विधायक या मंत्री आएगा तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा। लोहान ने कहा कि इस प्रकार का निर्णय सभी खापों को करना चाहिए, तभी इस किसान विरोधी सरकार को सबक सिखाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें