करसिंधु गांव में गेहूं की फसल की जुताई कर रहे किसान लीला को रोकते अन्य किसान। संवाद।
- फोटो : Jind
उचाना। हलके के करसिंधु गांव में किसान लीला मंगलवार को अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया। गांव के किसानों ने उसको किसी तरह फसल की जुताई करने से रोका। लेकिन तब तक किसान लीला एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल की जुताई कर चुका था।
किसान लीला ने कहा कि उसने पांच एकड़ में गेहूं की बिजाई की है। पूर्व पंच नन्हा, संदीप, नरेश, होकम, काला, जुगड़ व संदीप ने बताया कि लीला के खेत में गेहूं की खड़ी फसल की जुताई की जानकारी मिली तो वे वहां पहुंचे और उसे समझाया कि वह फसल न जोते, जिस पर वह मान गया।