जींद। ईगराह गांव के पास बाइक पर जा रहे एक किसान की बाइक की बुलेट से भिड़ंत हो गई। हादसे में किसान के बाएं हाथ में चोट आई। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां ऑपरेशन के बाद नौ नवंबर को छुट्टी दी गई। पुलिस ने बुलेट चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ईगराह निवासी सन्नी ने एफआईआर में बताया कि सात नवंबर की रात वह अपनी बाइक पर खेत में जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से चला रहे बुलेट बाइक चालक ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी बुलेट बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।