फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: माता वैष्णो देवी का दर्शन करने गया परिवार, घर में चोरी

Sat, 21 Dec 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मुआना गांव का परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा गया तो चोर मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। जब परिवार लौटा तो वारदात का पता चला। सदर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुआना गांव निवासी मुकेश ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए कटरा गया हुआ था। 21 दिसंबर की सुबह जब वह वापस घर पहुंचा तो देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा मिला। उन्होंने लॉकर की जांच की तो उसमें से सोने की चेन, दो सोने के ओम, दो जोड़ी चांदी के कंगन और एक लाख 15 हजार रुपये चोरी मिले। उन्होंने बताया कि चोरों ने छत के रास्ते अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें