फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुरानी रंजिश में परिवार पर हथियारों से हमला, चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। हाट में भाई के साथ मारपीट का विरोध करने पर एक परिवार के तीन सदस्यों पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में अनिल, उसका भाई राजेश और मां कमला घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हाट निवासी अनिल ने एफआईआर में बताया कि छह नवंबर देर शाम उसका भाई राजेश घर से बाहर घूमने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के मोनू ने उस पर हथियार से हमला कर हाथ, पैर और सिर पर चोटें मारीं। घायल राजेश घर पहुंचा और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद अनिल और उसकी मां कमला बाहर गए और मोनू से राजेश को चोट मारने का कारण पूछा।
इस पर मोनू के भाई बलिंद्र ने कहा कि राजेश गाली दे रहा था, इसलिए उसके साथ मारपीट की गई। अनिल ने सुबह पंचायत में मामला सुलझाने की बात कही, लेकिन आरोप है कि इसके बाद मोनू, बलिंद्र, उनके पिता पालेराम की पत्नी और बलिंद्र की पत्नी ने मिलकर अनिल, राजेश और उनकी मां कमला पर हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य और बच्चे भी हमले की चपेट में आए। परिजनों ने घायलों को नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया। राजेश और कमला को खानपुर में भर्ती किया गया, जबकि अनिल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। अनिल ने बताया कि रोहतक पीजीआई में 11 नवंबर तक उसका उपचार चला। इसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सतीश कुमार, प्रभारी, पुलिस थाना सफीदों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें