फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर पांच लोगों से 2.70 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद के बरसोला गांव निवासी एक युवक को कनाडा भेजने के नाम पर 5 लोगों ने 2 लाख 70 हजार रुपए ले लिएए लेकिन उक्त लोगों ने युवक को न तो कनाडा भेजा और न ही राशि वापस की। जब उनसे राशि मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरसोला गांव के कुलदीप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेवात में एक कंपनी में ड्राइविंग का कार्य करता था। वर्ष 2019 में उसका एक दोस्त जो कि साउथ अफ्रीका में रहता है। उसने बताया कि चंडीगढ़ के जीरकपुर में एक कार्यालय है, जो कि वो विदेश भेजते हैं। इसके बाद वह जीरकपुर चला गया। वहां पर उसे हन्नी जोशी, गुरुमान रेड्डी, साक्षी, जसपाल और लवजीत मिले। इस पर उसने कनाडा जाने की बात कही। इन लोगों ने कनाडा जाने के लिए दो लाख 70 रुपये का खर्च बताया। इस पर दोनों में सहमति हो गई। उसने अगस्त 2019 में कुछ राशि उनके मोबाइल नंबरों पर पेटीएम कर दी और कुछ राशि नकदी के रूप में दी। उसने यह राशि रिश्तेदारों से उधार पर लेकर आया था। राशि लेने के कई दिन बाद भी उनकी तरफ से कोई संदेश नहीं आया। जब उसने फोन के माध्यम से उन लोगों से कारण पूछा तो उन्होंने कोई कारण नहीं बताया और न ही उसे कनाडा भेजा गया। जब उसने उक्त लोगों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। उसने इस मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें