फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सीबीआई इंस्पेक्टर ने पकड़वाया नकली एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर पुलिस ने नकली सीबीआई इंस्पेक्टर के बाद अब एक नकली एसएचओ को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोहाना के सेक्टर-21 स्थित गौतम नगर निवासी अमन के रूप में हुई है। सफीदों पुलिस इससे पहले नकली सीबीआई इंस्पेक्टर बनने वाले गोहाना के गांव बुढ़ा निवासी अनिल नागर को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अनिल को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो अमन का नाम सामने आया। सफीदों पुलिस ने दबिश देकर अमन को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया ।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले से जुड़े दो मोबाइल फोन, मारुति कार, एक खिलौना पिस्तौल, नकली आईडी कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने बताया है कि एक विवाहिता के साथ ससुरालजनों द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत सफीदों सदर पुलिस को दी गई थी। इस मामले में अमन व अनिल ने अपने आप को सीबीआई इंस्पेक्टर व एसएचओ बतलाकर लड़की वालों पर कार्रवाई का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने शक होने पर इसकी जांच की गई दोनों नकली पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें