फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विशेषज्ञों ने छात्राओं को सिखाए समावेशी विकास के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विभाग की तरफ से सोमवार को यूनियन बजट मंथन विषय पर एक वर्चुअल एक्सटेंशन लेक्चरर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की। मुख्य वक्ता के डॉ. कपिल शर्मा ने बजट के समावेशी विकास, शिक्षा सुधार और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को समझाया कि कैसे यह बजट सतत विकास और सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करने में सहायक होगा। व्याख्यान के अंत में डॉ. शर्मा ने छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका साहनी, नीलम, क्रांति और कुमारी सुरभि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें