फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे रिटायर्ड कर्मचारी

विज्ञापन
09जेएनडी03: बैठक में मौजूद रिटायर्ड कर्मचारी संघ सदस्य। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। शिव कॉलोनी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की सोमवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विक्रम सिंह ने की। बैठक का संचालन जिला सचिव राजकुमार श्योकंद ने किया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों और आगामी आंदोलनों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने सरकार से मांग की कि आठवें वेतन आयोग में पारित वित्त विधेयक 2025 को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सेवारत सरकारी कर्मचारियों के समान सभी सुविधाएं दी जाएं और वेतन आयोग की रिपोर्ट को समय पर लागू किया जाए।
संघ ने कोरोना काल के 18 माह के बकाया डीए एरियर को ब्याज सहित देने, मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3000 रुपये करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांगें दोहराईं। जिला सचिव राजकुमार श्योकंद ने कहा कि 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में जींद जिले के सेवानिवृत्त कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

वहीं, राज्य उपाध्यक्ष छज्जूराम नैन ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय रिटायर्ड कर्मचारी फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा जिसमें जींद से कर्मचारी हिस्सा लेंगे और भविष्य के संघर्ष की रूपरेखा तय करेंगे। इस अवसर पर ईश्वर ठाकुर, सतबीर बुआना, कर्मवीर सिंह संधू और महेंद्र सिंह बिश्नोई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें