फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विशेषज्ञों ने कीट और रोग प्रबंधन बताए

Sat, 14 Feb 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी30: पांच दिवसीय आईपीएम प्रशिक्षण शिविर में मौजूद प्र​शिक्षण। स्रोत कर्मचारी - फोटो : कार्यक्रम में शामिल होंगी गायिका सरिता तिवारी।
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (हमेटी) में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। नौ से 13 फरवरी तक चले कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. वंदना पांडे ने किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राज्य कृषि एवं बागवानी अधिकारियों को एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों से लैस करना था। विशेषज्ञों ने कीट और रोग प्रबंधन के चार मुख्य घटकों, पारंपरिक, जैविक, यांत्रिक और रासायनिक विधियों पर चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बीजोपचार के महत्व, रबी फसलों में लगने वाले रोग, रोडेंट मैनेजमेंट और रसायनों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।
विशेष सत्रों में किसानों के लिए उपयोगी एनपीएसएस मोबाइल एप और फसलों में एईएसए के महत्व के बारे में भी बताया गया। इस दौरान डॉ. वंदना पांडे, डॉ. वी. डी. निगम, और डॉ. प्रदीप शर्मा, वनस्पति संरक्षण अधिकारी मौजूद रहे। हमेटी के निदेशक डॉ. करमचंद और ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुभाष ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें