13जेएनडी18-लघु सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
- फोटो : Archive
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में बुधवार को राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान लंबित मामलों तथा विभागीय प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग में लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी अपने कार्यालय में प्राप्त शिकायतों, आवेदनों तथा राजस्व मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें और तय समय सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में जमाबंदी, इंतकाल, सेंसस डयूटी, डिजिटल क्रॉप सर्वे, भूमि सीमांकन, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामले, रिकॉर्ड अपडेट, भू-नक्शा संबंधी कार्य, पंजीकरण, रिकवरी व अन्य विभागीय एजेंडा शामिल किए गए।
इस अवसर पर एसडीएम जींद सत्यवान मान, एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र, एसडीएम सफीदों पुलकित मल्होत्रा, एसडीएम जुलाना होशियार सिंह, एसडीएम उचाना रमित, डीआरओ राजकुमार मौजूद रहे।