फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसएससी परीक्षा : 38 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन भी शांतिपूर्वक हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एचसीएससी की परीक्षा के लिए शहर में बनाए गए 38 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में 21888 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें से 15214 ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इसके अतिरिक्त 6674 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले भी जांच की बड़ी परीक्षा से गुजरकर परीक्षा केंद्र में पहुंचाया जा रहा था। परीक्षा खत्म होने के बाद दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थियों को घर जाने के लिए बसों में अपनी जान जोखिम डालकर जाना पड़ा। रोडवेज द्वारा किए गए स्पेशल बसों की व्यवस्था की भी कम पड़ गई। ऐसे में भिवानी व रोहतक रूट पर सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। 50 सीटों वाली रोडवेज की बसों में 150 से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। अभी तक एक दिन की परीक्षा बाकी है। अब तक दो दिन की परीक्षा में प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के बाहर व अंदर परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी है।
विज्ञापन

आज फिर होगी दो चरणों में परीक्षा
पहले दिन से आए दस हजार परीक्षार्थियों ने ही रोडवेज की व्यवस्था की पोल खोल दी थी। इसके बाद रविवार को दूसरे दिन रोडवेज की लचर व्यवस्था का खामियाजा परीक्षार्थियों को बसों की छह पर बैठकर भुगतना पड़ा। क्लर्क के लिए यह परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन की परीक्षा भी रोडवेज बसों के अभाव में बनी हुई थी।
गाड़ी में बैठे युवकों की पेपर लीक की सूचना मिली तो पुलिस ने की जांच
बस अड्डे के बाहर दो लड़की और दो लड़के एक गाड़ी में लगभग एक घंटे तक मोबाइल में कुछ देख रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना देकर कहा कि गाड़ी में बैठे युवक और युवती पेपर देने आए हैं। मोबाइल पर पेपर लीक करवाने के संदेह में पुलिस ने गाड़ी और मोबाइल को चेक किया। गाड़ी सवार युवकों पर पेपर से संबंधित कुछ नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ करके चारों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

दो परीक्षार्थियों ने नहीं लगाए अंगूठे तो तीन ने उत्तर पुस्तिका नहीं की जमा
लार्ड स्कूल में दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा में जाने से पहले अंगूठों का मिलान नहीं करवाया और तीन परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करवाई। इस बारे में नोडल अधिकारी संजय बिश्नोई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके नोटिस में नहीं है। केंद्र अधीक्षक से इस बारे में बात की जाएगी। उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
अन्ना टीम ने परीक्षार्थियों के लिए की ठहरने की व्यवस्था
परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए अन्ना टीम ने रानी तालाब की धर्मशालाओं में परीक्षार्थियों के ठहरने की व्यस्था की। अन्ना टीम के सदस्य सुनील वशिष्ठ के अनुसार शनिवार रात को यहां करीब 150 परीक्षार्थी रूके थे। रविवार को परीक्षा शाम साढ़े चार बजे समाप्त होने के कारण अधिकतर लोग चले गए। इसके बावजूद रात को आने वाले लोगों के लिए व्यवस्था की गई है।
शांतिपूर्वक हुई परीक्षा
सभी परीक्षा केंद्रों पर रविवार को शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। सोमवार को भी प्रयास रहेगा कि नकल रहित परीक्षा हो। परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू है व सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई है। परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचे ताकि वे अच्छे से अपनी परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन

सुनीता रुहिल, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें