फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई टाटा इंडिको कार, चालक की मौत

विज्ञापन
बड़ौदा से नगूरां रोड पर रोज खेड़ा गांव से पहले पेड़ से टकराई इंडिको गाड़ी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
शुक्रवार शाम बड़ौदा से नगूरां जाने वाली सड़क पर रोजखेड़ा गांव के पास टाटा इंडिको गाड़ी पेड़ से टकरा गई। गाड़ी की पेड़ से टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों द्वारा गाड़ी चालक बरवाला में देवीगढ़ पूनिया गांव निवासी ओमप्रकाश को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि देवीगढ़ पूनिया निवासी ओमप्रकाश अपनी बहन के यहां बधाना गांव जा रहा था। रोज खेड़ा गांव से पहले रास्ते में घुमंतू पशु के सड़क पर आने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिससे गाड़ी पेड़ से टकरा गई। गाड़ी की टक्कर इतनी तेजी से पेड़ से हुई कि गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उचाना नागरिक अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें