फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्व फौजी हत्याकांड...बाप-बेटे से हत्या में प्रयोग चाकू और कार बरामद

विज्ञापन
22जेएनडी09-पुलिस गिरफ्त में हत्या करने के आरोपी बाप-बेटा। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआरएसयू के पास 20 अप्रैल की रात शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में पूर्व फौजी विकास की हत्या में पुलिस ने हत्या में प्रयोग चाकू और कार को बरामद कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बराह खुर्द गांव निवासी कृष्ण लाल के बेटे दीपक की सोमवार की रात शादी थी। बरात चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (सीआरएसयू) के निकट स्थित एक निजी होटल में आई थी।
बारात में आए दूल्हे के ताऊ के 40 वर्षीय बेटे विकास की परिवार के ही सतीश के साथ शराब पीते समय कहासुनी हो गई थी। फिर सतीश ने अपने बेटे अरुण और अमन को बुला लिया। अमन ने आते ही चाकू से विकास की टांग और सीने के पास वार कर दिए। इसमें विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर आरोपी सतीश दोनों बेटों को कार में लेकर भाग गया। विकास को घायल हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान पीजीआई में विकास ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सतीश और अमन को गिरफ्तार कर लिया था।
वर्जन
पुलिस ने हत्या में प्रयोग चाकू और कार को बरामद कर लिया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

-मनीष, प्रभारी, सदर पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें