26जेएनडी32-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चलाई गई वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए अधि
जींद। महिला व बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव-गांव में जागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार को विशेष मोबाइल वैन का शुभारंभ किया गया। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने लघु सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।
डीसी ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, सुरक्षा और अवसर देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम बेटियों को सही दिशा और पंख देंगे तो वे निश्चित ही आसमान छूकर हमारे समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगी।
उन्होंने कहा कि लिंगानुपात सुधार, भ्रूण हत्या पर रोक लगाना और बेटियों को समान अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है।