फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बच्चे को मिले सुरक्षा, सम्मान और भयमुक्त बचपन : सुनील जागलान

विज्ञापन
09जेएनडी01: बाल आजादी अ​भियान की शुरूआत करते हुए सुनील जागलान। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
जींद। बीबीपुर के पूर्व सरपंच एवं सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने शनिवार को जींद से देशव्यापी बाल आजादी अभियान का शुभारंभ किया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित जन्म, पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, खुशी, सम्मान और भयमुक्त बचपन का अधिकार दिलाना है।
विज्ञापन

सुनील जागलान ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक बच्चे को जीवन की शुरुआत से ही सुरक्षा, अवसर और सम्मान मिले। पिछले 16 वर्षों में बाल एवं महिला अधिकारों के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने 10 हजार से अधिक गांवों और 200 से अधिक शहरों में लोगों से संवाद किया है।
वर्ष 2010 में देश की पहली बाल पंचायत शुरू करने के बाद उन्होंने सेल्फी विद डॉटर, डॉटर्स नेमप्लेट, सनराइज समेत कई सामाजिक अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि ‘बाल आजादी’ केवल बाल विवाह, तस्करी, हिंसा, यौन शोषण, साइबर बुलिंग और डिजिटल अपराधों से बच्चों को बचाने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य बच्चों को नेतृत्व, अभिव्यक्ति, निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार दिलाना भी है।
विज्ञापन

जागलान ने केंद्र सरकार से विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति गठित करने का आग्रह किया। यह समिति आइसलैंड, फिनलैंड, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, डेनमार्क और जापान जैसे देशों में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं का अध्ययन करे।
अभियान के तहत बाल पंचायतों का विस्तार, सुरक्षित विद्यालय अभियान, डिजिटल सुरक्षा जागरूकता, युवा स्वयंसेवक नेटवर्क, जनसंवाद, शोध, प्रशिक्षण और नीति सुझाव जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जागलान ने कहा कि बच्चों को केवल संरक्षण नहीं, बल्कि आजादी, अवसर और नेतृत्व देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें