20जेएनडी08: स्वच्छता अभियान के दौरान मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग तथा महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला व संगठन अध्यक्ष राजकुमार मौजूद रहे। स्वास्थ्यकर्मियों व संगठन कार्यकर्ताओं ने नागरिक अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया।
सीएमओ डाॅ. गोपाल गोयल ने कहा कि स्वच्छता भगवान का दूसरा रूप है। जब तक हम स्वच्छता नहीं रखेंगे तब तक भक्ति भी अधूरी है। हम सब परमात्मा में या भगवान में विश्वास रखने वाले लोग हैं, इसलिए सभी को स्वच्छता के महत्व को समझना चाहिए। नागरिक अस्पताल में जब भी आएं तो गंदगी न फैलाएं। स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। अगर हम नागरिक अस्पताल में स्वच्छता नहीं रखेंगे तो बीमारियां फैलने का ज्यादा खतरा रहेगा, इसलिए चाहिए कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि हर आदमी को पर्यावरण शुद्ध रखने का अपना कर्तव्य समझना चाहिए। पर्यावरण की स्वच्छता से ही हमारे जीवन का भविष्य स्वस्थ होगा और हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल होगा। हर आदमी को अपना दायित्व समझ कर स्वच्छता में योगदान देना चाहिए। कूड़ा डस्टबिन में डालना चाहिए। डस्टबिन का प्रयोग करना ही स्वच्छता का मूलमंत्र है। उन्होंने स्वच्छता को अपने जीवन में हमेशा अपनाए जाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर कानूनी सलाहकार एडवोकेट सुशीला धनखड़, एडवोकेट मीनाक्षी जांगड़ा, सज्जन सैनी, एडवोकेट रेनू गौतम मौजूद थे।
20जेएनडी08: स्वच्छता अभियान के दौरान मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी। संवाद