फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चार दिन बीतने के बाद भी मंडी में नहीं हुई खरीद

Fri, 26 Sep 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जींद की मंडी में सरकारी आदेशों के बावजूद धान और बाजरे की एमएसपी पर खरीद अभी शुरू नहीं हो सकी है। नमी, गुणवत्ता और चावल मिल अलॉट न होने के कारण खरीद रुकी हुई है। इससे किसान निराश हैं और कम दामों पर फसल बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
25जेएनडी45: नई अनाज मंडी में आए किसानों के बाजरे का निरीक्षण करते हुए खरीद एजेंसी के अ​​धिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद। सरकारी निर्देशों के चार दिन बीतने के बाद वीरवार को मंडी में धान की खरीद को लेकर हैफेड के कर्मचारी तो पहुंचे, लेकिन खरीद शुरू नहीं करवा पाए। इसके चलते किसानों को अभी धान खरीद शुरू होने के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जींद को-आप्रेटिव मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सोसाइटी के खरीदारों ने मंडी में आकर पीआर धान व बाजरे का जायजा लिया। इसमें नमी व क्वालिटी की जांच की। इस दौरान उन्होंने मंडी में बाजरे की 3 ढेरियों का निरीक्षण किया तो यह बाजरे की ढेरियां सरकारी नियमों पर खरी नहीं उतरी।
धान में नमी की मात्रा ज्यादा मिली तो बाजरे की क्वालिटी सही नहीं होने का हवाला दिया गया। खरीद के लिए आए कर्मियों ने बाजरे में डिस-कलर, डैमेज, ब्रोकन की कमियां बताई, जो सरकार के नियमों पर ही नहीं होने का हवाला दिया गया।
विज्ञापन

वहीं पीआर धान की खरीद नहीं होने का मुख्य कारण चावल मिल अलॉट नहीं होना है। जब तक चावल मिल मंडी को अलॉट नहीं होते तब तक खरीद शुरू नहीं हो पाएगी। इसके लिए कोई निर्धारित समय नहीं है कि कब तक मंडी में पीआर धान और बाजरे की एमएसपी पर खरीद शुरू होगी।
इससे पीआर धान व बाजरा उत्पादक किसानों को भी यहां की अनाज मंडी में उनकी फसल न बिकने से निराशा हाथ लगी और जहां उन्हें अपना बाजरा निजी खरीदारों को एमएसपी से काफी कम भावों पर बेचने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें