फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पात्र महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2100 रुपये

Fri, 26 Sep 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जींद के नागरिक अस्पताल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर स्वास्थ्य शिविर और योजनाओं का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच करवाई और लाडो लक्ष्मी योजना की जानकारी ली। पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये और लाभार्थियों को एफडी वितरित की गई।
विज्ञापन
25जेएनडी17: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की मोबाइल ऐप को लाइव एलईडी स्क्रीन पर लॉन्च होते हुए देख
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महिलाओं ने विशेष कैंप में अपनी स्वास्थ्य की जांच करवाई। नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर और पौधरोपण अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डॉ. के प्रतिनिधि राजन चिलाना और डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना से पात्र महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इस योजना में पात्र महिलाओं की आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और वह परिवार हरियाणा का स्थाई निवासी हो या पिछले 15 वर्षों से हरियाणा में रह रहा हो।
इस योजना का लाभ 23 वर्ष या उससे अधिक की महिलाएं उठा सकती हैं। विशेष बात है कि एक ही परिवार की एक से अधिक महिलाएं भी इस योजना की पात्र होंगी। जो महिलाएं किसी अन्य पेंशन या वित्तीय सहायता योजना का लाभ ले रही हैं वे इस योजना की पात्र नहीं होंगी।
विज्ञापन

योजना का आवेदन केवल लाडो लक्ष्मी एप के माध्यम से किया जा सकता है। जो एंड्रॉयड और आईफोन दोनो पर उपलब्ध है। आवेदन के समय आधार कार्ड, निवासी प्रमाण पत्र, आय संबंधित जानकारी, बैंक खाता विवरण देना अनिवार्य है।
इस योजना की अधिक जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-4880500 भी जारी किया गया। इस दौरान एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली, डीसी की पत्नी डॉ. शदफ माजिद आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के लाभार्थियों को वितरित की एफडी : जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के लाभ पात्रों को एक लाख 25 हजार रुपये की एफ डी प्रदान की गई। जिला के 120 लाभार्थियों के खाते में एक लाख 25 हजार रुपये की धनराशि पहले जारी की जा चुकी है। वीरवार को उन्हें एक लाख 25 हजार रुपये की एफ डी दी गई है जोकि तीन वर्ष पूरा होने पर उसकी धनराशि संबंधित के खाते में चली जाएगी।
70 साल से ऊपर की महिलाओं को वितरित किए आयुष्मान कार्ड : डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने 70 साल से ऊपर की तीन बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी, फूलपति व शारदा को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

25जेएनडी17: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की मोबाइल ऐप को लाइव एलईडी स्क्रीन पर लॉन्च होते हुए देख

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें