14जेएनडी17: पुराने भवन में चल रहा शौचालयों की रिपेयरिंग का काम। संवाद
- फोटो : katra news
जींद। नागरिक अस्पताल में 14.90 करोड़ रुपये की लागत हो रहे रेनोवेशन की गति धीमी होने के कारण एक महीने से पुराने भवन के शौचालयों का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका। इसके कारण मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
नागरिक अस्पताल में लगभग दो माह पहले 14.90 करोड़ रुपये की राशि से जीर्णोद्धार का काम शुरू हुआ था। इस दौरान बाहरी हिस्सों पर टफन लगाने के कार्य में तो गति बहुत अधिक दिखाई। इसको लेकर समाज के लोगों ने इस कार्य में लापरवाही बरतने के भी आरोप लगाए। इन आरोपों के बीच लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को पूरा भी किया।
अब अस्पताल के अंदर लगभग एक माह पहले शौचालयों को रिपेयर के लिए तोड़ा गया था। इनको तोड़ने के बाद लगभग 15 दिन तक तो काम ही शुरू नहीं किया गया लेकिन अब काम शुरू किया तो इसकी गति धीमी है।
इसके कारण यहां पर आने वाले मरीजों व उनके तामीरदारों को ज्यादा परेशानी हो रही है। नागरिक अस्पताल 200 बैड का है और यहां प्रतिदिन 1500 से 1700 तक औसतन मरीज आते हैं। इसमें पुराने भवन में कई तरह की लैब चल रही है तो वहीं एमरजेंसी भी इसी भवन में है। यहां पर भी सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष मरीजों का आना जाना लगा रहता है। यह संख्या काफी बढ़ जाती है।
वर्जन
अस्पताल के कार्य की गति को बढ़वाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है ताकि जल्द से जल्द अस्पताल के निर्माण को पूरा किया जा सके। आगामी सप्ताह तक सभी कार्य पूरे होने की उम्मीद है। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद