14जेएनडी23: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत स्कूल।
- फोटो : katra news
उचाना। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया। कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की स्टॉलें लगाई गईं जिनमें दही भल्ले, गोलगप्पे, पाव भाजी, पोहा, कुलचे, इडली आदि के स्वादिष्ट व्यंजन विशेष आकर्षण रहे। प्राचार्य सुरेन्द्र ने विद्यार्थियों को कहा कि बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। ऐसे कार्यक्रमों से उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना का विकास होता है। संवाद