फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रात को घर में घुसकर बच्ची से की छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट लगाया

Sun, 27 Apr 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक मकान में रात को एक युवक घुस गया। उसने सो रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को नामजद कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल की रात को उसका परिवार खाना खाने के बाद अपने घर में सो गया था। पास ही उसकी 10 वर्षीय बेटी सो रही थी। रात करीब 2 बजे गांव का ही एक युवक उनके घर में घुस गया और बेटी से छेड़खानी करने लगा। उसकी बेटी की आंख खुली तो उसने शोर मचाया, लेकिन आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बेटी की आवाज सुनकर उनकी भी आंख खुल गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। बेटी ने युवक को पहचान लिया था और उसने पूरी घटना के बारे में बताया। जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें