फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें जनगणना का विवरण : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला में स्व-गणना की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि डिजिटल शासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नागरिक 30 अप्रैल तक आधिकारिक पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि नागरिक मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ओटीपी आधारित लॉगिन कर अपने आवास और परिवार का विवरण पोर्टल पर भर सकते हैं। डेटा जमा होने के बाद एक यूनिक एसई आईडी मिलेगी जो बाद में गणना कर्मियों की ओर से सत्यापन के समय काम आएगी। स्व-गणना के पश्चात एक से 30 मई तक मकान सूचीकरण और गणना का भौतिक कार्य किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में कुल 33 प्रश्न शामिल हैं, जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, आवास की स्थिति, पेयजल, बिजली और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन को आश्वस्त किया कि नागरिकों की ओर से दी गई जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने अपील की कि किसी भी दस्तावेज की आवश्यकता के बिना होने वाली इस प्रक्रिया में नागरिक भाग लें, ताकि जिले के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर लक्ष्य निर्धारण में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें