फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का पार्क बदहाल, खुद सफाई को मजबूर महिलाएं

विज्ञापन
21जेएनडी12: हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पार्क में सफाई नहीं होने के कारण आग लगाकर जलाई जा रही गंदगी
विज्ञापन
जींद। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बना सार्वजनिक पार्क बदहाली का शिकार होकर अब जानवरों का अड्डा बन गया है। पार्क में मूलभूत सुविधाएं तो दूर सफाई तक नहीं हो रही। इससे कॉलोनीवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

हालात इतने खराब हैं कि महिलाएं हर सप्ताह पार्क में जमा कूड़े और झाड़ियों को आग लगाकर खुद ही साफ करने को मजबूर हैं। महिलाओं का कहना है कि पार्क में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और झाड़ियां इतनी बढ़ चुकी हैं कि यहां सांपों का डर बना रहता है।
इसके अलावा लावारिस कुत्तों ने भी पार्क को अपना ठिकाना बना लिया है। कई बुजुर्ग महिलाओं को कुत्ते काट चुके हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। बच्चों और महिलाओं ने पार्क में जाना तक छोड़ दिया है।
विज्ञापन

शावित्री, विजय, बिरमति, सत्तो, सरोज, भरपाई ने बताया कि करीब तीन साल पहले एक बार नगर परिषद की ओर से सफाई करवाई गई थी लेकिन उसके बाद आज तक कोई कर्मचारी यहां नहीं आया।
केवल आश्वासन मिला पर समाधान अब तक नहीं हुआ
महिलाओं ने बताया कि कई बार नगर परिषद अधिकारियों से सामूहिक तौर पर मुलाकात की लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन मिला। जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर परिषद शहर के पार्कों की सुंदरता और विकास को लेकर लगातार प्रचार कर रही है लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वर्जन
यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है। कॉलोनी के पार्क की तुरंत सफाई करवाई जाए, झाड़ियों की कटाई हो, नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही पार्क में बैठने की व्यवस्था, लाइट, बच्चों के झूले और हरियाली जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएं ताकि लोग सुरक्षित माहौल में इसका उपयोग कर सकें। -सविता रोहिल्ला, कॉलोनीवासी
वर्जन
पार्क के सुंदरीकरण के लिए जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे। इसको सूची में डाला गया है। जब तक टेंडर नहीं होते। उस समय तक इसकी प्रतिदिन साफ सफाई की व्यवस्था की जाएगी ताकि कॉलोनी वासियों को कोई परेशानी न हो। -ऋषिकेष चौधरी, ईओ नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें