फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवाना माल के बस अड्डे से अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ा गया वह ट्रक जिसमें अवैध शराब भरी हुई है। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव सिवाना माल के बस अड्डे से सोमवार रात आठ बजे पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरे कैंटर को पकड़ा है। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि यह शराब आउट क्षेत्र की है। शराब ठेकेदार अंकित ने पुलिस को सूचना दी तो जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कैंटर चालक और साथ बैठे दो अन्य व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस कैंटर को थाने लाई है।
विज्ञापन

ठेकेदार अंकित ने बताया कि उन्होंने इस साल पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के 37 लाख रुपये में ठेके छुटाए थे। एक ठेका उनका गांव सिवाना माल के अड्डे पर है। क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले लोगों उन्हें परेशान कर रहें है। इससे दो सप्ताह पहले भी ठेकेदारों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। ठेकेदारों के अनुसार इस टैंकर में करीब दस लाख रुपये की अंग्रेजी शराब भरी हुई है। आशंका है कि शराब विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए लाई गई है। सरफाबाद चौकी प्रभारी रमेश कुमार के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। शराब की पेटियों व बोतलों की गिनती की जाएगी। जांच में ही पता चलेगा कि शराब अवैध है या नहीं। फिलहाल जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें