फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों में उलझाकर युवक और महिला ने महिला का जेवरात व रुपयों से भरा पर्स चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों बस स्टैंड से शनिवार को एक महिला और एक युवक ने एक अन्य महिला का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में सोने की अंगूठी एक अंगूठी, सोने की एक चेन और 13500 रुपये थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव सिल्लाखेड़ी निवासी प्रियंका ने कहा कि वह शनिवार को पानीपत के मतलोडा से अपने घर गांव सिल्लाखेड़ी आ रही थी। दोपहर के समय वह बस से सफीदों बस स्टैंड पर उतरी। इस दौरान एक महिला व एक युवक उसके पास आकर बातचीत करने लगे। कुछ ही देर बाद उसने देखा कि महिला व युवक बाइक पर जा रहे हैं। जब उसने अपना सामान संभाला तो उसका पर्स गायब था। प्रियंका ने कहा कि उसके पर्स में सोने की एक अंगूठी, सोने की एक चेन और 13500 रुपये थे। उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों बाइक फरार हो चुके थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस बस स्टैंड पर पहुंची और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें