फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में लगी अवैध रूप से गाड़ियां
विज्ञापन
सफीदों। शहर में इन दिनों अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है। मुख्य मार्गों से लेकर बाजार तक की सड़कें अतिक्रमण की चपेट में हैं। शाम होते ही शहर के विभिन्न हिस्सों में फास्ट फूड की रेहड़ियां लगती हैं और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है।
विज्ञापन

शहर के अग्रसेन महाराज चौक, मुख्य बाजार, महात्मा गांधी रोड, बस स्टैंड क्षेत्र, पुरानी अनाज मंडी रोड और सब्जी मंडी रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर हर शाम यही स्थिति देखने को मिलती है। कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर तंदूर और खाद्य सामग्री की रेहड़ियां लगाकर सड़क का हिस्सा घेर रहे हैं।
वहीं खाने-पीने का सामान खरीदने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने लगता है। स्थिति यह है कि शहर में इन स्थानों पर जाम लगना आम बात हो गई है। राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बाक्स
अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि कई जगहों पर गंदगी और कूड़े के ढेर भी दिखाई दे रहे हैं। खुलेआम नियमों के उल्लंघन के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। -अजमेर राहगीर
बाक्स
शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार चेतावनी जारी की जा चुकी है। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए दोबारा निर्देश दिए जाएंगे। इसके बावजूद भी रवैया नहीं बदला तो नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-आशीष स्वामी, नगर पालिका सचिव सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें