फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नहर के पास सीआईए और बदमाशों में मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
फोटो। घायल बदमाश को नागरिक अस्पताल ले जाते हुए पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जींद। ढाठरथ में 22 अक्तूबर को चचेरे भाई रिंकू उर्फ शीला पर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अमन और उसके साथी सुमित की शनिवार शाम सीआईए टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। गांव के पास नहर के नजदीक हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में सात राउंड फायर किए, जबकि आरोपियों की ओर से तीन राउंड फायरिंग की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 22 अक्तूबर को गांव ढाठरथ में रिंकू उर्फ शीला अपने पशुबाड़े में पशुओं का दूध निकाल रहा था। इसी दौरान जसविंद्र उर्फ धौला, उसका चचेरा भाई अमन और उनके साथी वहां पहुंचे। आरोप है कि अमन ने रिंकू पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी थी। इसके बाद पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस मामले में ढाठरथ निवासी जसविंद्र उर्फ धौला, खंदराई निवासी अक्षय और दीप उर्फ माटर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को ढाठरथ निवासी साधुराम को भी गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मुख्य आरोपी अमन फरार चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार शाम सीआईए को सूचना मिली कि अमन अपने साथी गोहाना के देवी नगर निवासी सुमित के साथ ढाठरथ के पास नहर के नजदीक मौजूद है। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को घेर लिया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। फिलहाल दोनों आरोपी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों पिछले दिनों हुई फायरिंग के मामले में वांछित थे। - उपासना, एसपी, जींद

फोटो। घायल बदमाश को नागरिक अस्पताल ले जाते हुए पुलिस। संवाद

फोटो। घायल बदमाश को नागरिक अस्पताल ले जाते हुए पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें