फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया सांकेतिक धरना

विज्ञापन
03जेएनडी05: नागरिक अस्पताल में धरना देते हुए एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। एचकेआरएन के कर्मचारियों ने पोर्टल से डाटा डिलिट करने, वेतन नहीं मिलने पर नागरिक अस्पताल में एक घंटे का सांकेतिक घरना दिया।एचकेआरएन संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू बूरा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार के तहत लगे 116 कर्मचारियों का डाटा एचकेआरएन पोर्टल से डिलिट कर दिया है।
समय-समय पर अधिकारियों से बातचीत की लेकिन कोई स्पष्ट रूप से नहीं बता रहा है कि कर्मचारियों का डाटा पोर्टल से क्यों डिलिट किया गया है। कभी टेक्निकल इश्यू बताते हैं तो कभी कुुछ कहते हैं। अक्टूबर माह की सैलरी भी नहीं आई है। किसी भी कर्मचारियों को वेतन समय पर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार समय पर वेतन दे, कर्मचारियों को समान काम समान वेतन मिले, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए जो एचकेआरएन के तहत काम करते है किसी भी कर्मचारी को डेपूटेशन पर भिवानी न भेजा जाए। नागरिक अस्पताल उचाना के अधीन 70 कर्मचारी एचकेआरएन के तहत नौकरी लगे है। कर्मचारियों का डाटा पोर्टल से डिलीट कर वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें