फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्थानांतरण होने के विरोध में कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
05जेएनडी29-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना देते कर्मचारी। स्रोत: कर्मचारी - फोटो : मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी नेता मनमोहन सिंह ने की। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

मनमोहन सिंह ने कहा कि उन्हें भिवानी स्थित पीजीआई में डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक स्थानांतरण के कारण उनके आवागमन का खर्च बढ़ रहा है और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी असर पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही काम करने दिया जाए या फिर डेपुटेशन की स्थिति में उन्हें अतिरिक्त भत्ते और सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सहमति के कर्मचारियों को दूरस्थ स्थानों पर भेजना उचित नहीं है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें