फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे, 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
गोहाना रोड स्थित एसबीआई की एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने ने सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की। जिले के सभी सरकारी बैंकों की 154 शाखाओं में कामकाज नहीं होने की वजह से पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन नहीं हो सका। कर्मचारियों की हड़ताल 16 मार्च को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

बैंक कर्मी निजीकरण, वेतन वृद्धि, पेंशन सहित अन्य मुद्दों को लेकर दो दिन की हड़ताल पर हैं। इन मुद्दों को लेकर कर्मचारी सुबह डीआरडीए के सामने पंजाब नेशनल बैंक के सामने एकत्रित हुए और नारेबाजी की। इसके बाद वे प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय मोड़ तक गए। कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
ऑल इंडिया पीएनबी ऑफिसर एसोसिएशन के सर्कल सचिव जगदीश रेढू और पीएनबी हरियाणा स्टाफ एसोसिएशन ऑर्गेनाइजेशन के सचिव दलबीर सिंह ने कहा कि सरकार बैंकों का निजीकरण करना चाहती है। अभी तक तो उनकी हड़ताल केवल दो दिन की है, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वह हड़ताल को बढ़ाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। हड़ताल के पहले दिन लगभग 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार जो सरकारी बैंकों का निजीकरण का प्रयास कर रही है, उसे बंद करे और उनको बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। बैंक कर्मियों की हड़ताल की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। हड़ताल का सबसे अधिक प्रभाव सरकारी कामकाज पर पड़ा, क्योंकि अधिकतर सरकारी लेनदेन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से होता है। जिले की मुख्य ट्रेजरी भी सफीदों गेट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। वहीं से सरकारी लेनदेन होता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पीएनबी, एसबीआई, केनरा बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और इंडियन बैंक की शाखाएं बंद रहीं।
उपभोक्ता हुए परेशान
बैंक कर्मियों की हड़ताल के पहले दिन उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक से संबंधित कार्यों को लेकर उपभोक्ताओं को इधर से उधर भटकते देखा गया। वहीं जिले के अधिकतर एटीएम में नकदी भी समाप्त हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।

मांगों को लेकर नारेबाजी करते बैंक के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind

डीआरडीए के सामने स्थित बंद पड़ा पंजाब नेशनल बैंक। संवाद - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें