जींद। हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक शुक्रवार को रोडवेज मंदिर परिसर में हुई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि महाप्रबंधक द्वारा कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कार्यालय में एक जूनियर कर्मचारी को मुख्य क्लर्क लगाकर भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है। इन लोगों ने आरोप लगाए कि महाप्रबंधक द्वारा एक विशेष यूनियन के कर्मचारियों को लाभ के पदों पर रखा जा रहा है। ऐसे में 20 मार्च तक का नोटिस दिया जाएगा। यदि कार्य प्रणाली में सुधार नहीं होता है तो 21 मार्च को धरना दिया जाएगा। वरिष्ठ नेता आजाद गिल ने कहा कि महाप्रबंधक द्वारा कुछ निरीक्षकों को जबरदस्ती सफीदों के लिए रिलीव करवाया जा रहा है। बाकी कर्मचारियों पर कोई आदेश लागू नहीं होते, क्योंकि वह महाप्रबंधक के साथ मिलकर उन्हें फायदा पहुंचाते हैं। कर्मचारियों से मूल पद पर ड्यूटी नहीं ली जा रही हैं, बल्कि एक विशेष यूनियन के कर्मचारियों को लाभ लेने के लिए रखा गया है। 26 जनवरी पर महाप्रबंधक द्वारा एक ही विशेष यूनियन के कर्मचारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि जींद डिपो में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा महाप्रबंधक को मांग पत्र दिया गया है। यदि महाप्रबंधक द्वारा 20 मार्च तक मांग पत्र व नोटिस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो 21 मार्च को डिपो में धरना दिया जाएगा। वहीं 13 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव करने के लिए जींद डिपो से काफी संख्या में कर्मचारी पहुंचेंगे इस दौरान सुरेंद्र सिंह, संदीप रंगा, कर्मवीर रंगा, अनिल गौतम, सुशील, अमरजीत सैनी, जयवीर तालू, अमित लोहान व संदीप छात्तर मौजूद रहे।